जूस फैक्ट्री में भीषण आग - 3 की मौत, 25 झुलसे

जूस फैक्ट्री में भीषण आग - 3 की मौत, 25 झुलसे

मॉस्को । बंगलादेश में ढाका डिविजन के नारायणगंज जिले में एक जूस फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य झुलस गये।

यूएनबी समाचार एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को हाशेम फूड्स फैक्ट्री की सात मंजिला इमारत में आग लग गयी। दमकलकर्मी शुक्रवार सुबह तक आग बुझाने का प्रयास करते रहें।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों ने आग से बचने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी जिसके कारण उन्हें चोटें आयी।

बचे लोगों में से एक ने यूएनबी को बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि हादसे के समय कारखाने के अंदर करीब 7,000 से 8,000 लोग काम कर रहे थे।

वार्ता/स्पूतनिक

epmty
epmty
Top