हाय राम दुनिया के सबसे अमीर के बाप के बेटी से शारीरिक संबंध और बच्चे भी

हाय राम दुनिया के सबसे अमीर के बाप के बेटी से शारीरिक संबंध और बच्चे भी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शुमार किए जाने वाले एलन मस्क के परिवार से एक ऐसा घिनौना सच बाहर निकल कर सामने आया है, जिसने बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार किया है। स्पेसएक्स एवं टेस्ला के सीईओ के 76 वर्षीय पिता ने अपने संबंध 35 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ होने की बात उजागर की है। इतना ही नहीं 76 वर्षीय व्यक्ति के अपनी बेटी से 2 बच्चे भी हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति स्पेसएक्स एवं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क ने अपने परिवार से जुडा चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है उसका अपनी 35 साल की सौतेली बेटी जाना जुइडेनहाईट के साथ शारीरिक संबंध है। इतना ही नहीं इन शारीरिक संबंधों के चलते इस सौतेली बेटी से उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने उजागर किया है कि उनकी सौतेली बेटी ने 3 साल पहले ही उनके दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। यह अभी तक काफी सीक्रेट है।

एरोल मस्क ने बताया है कि उनकी बेटी से एक 5 साल का लड़का है जो वर्ष 2017 में पैदा हुआ था। इसके बाद 2019 में बेज़ुइडेनहाउट ने दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। यानी एरोल मस्क के पास टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सहित कुल सात बच्चे हैं।

गौरतलब है कि जाना बेजुइडेनहौट एरोल मस्क की दूसरी पत्नी हीड बेजुइडेनहौट की बेटी हैं। एरोल मस्क ने साल 1979 में एलन मस्क की मां मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं - एलन, किम्बल और टोस्का।

epmty
epmty
Top