पहले कर्ज से बर्बाद किया, अब बधाई दी

पहले कर्ज से बर्बाद किया, अब बधाई दी

कोलंबो। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी है। इसके साथ ही चीनी राष्ट्रपति ने अपनी क्षमता के अनुसार श्रीलंका को और आर्थिक मदद प्रदान करने की पेशकश की। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, विक्रमसिंघे को अपने संदेश में राष्ट्रपति चिनफिंग ने कहा, 'वह चीन-श्रीलंका संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार विक्रमसिंघे और श्रीलंकाई लोगों को सहायता प्रदान करना चाहते हैं।'

शी जिनपिंग ने श्रीलंका को 65 साल पहले बने राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से दोनों देशों को 'एक-दूसरे के पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी' बताते हुए अपनी बात आगे बढ़ाई है। चीनी प्रीमियर ने कोलंबो समेत पूरे देश की स्थिति में जल्द ही बदलाव आने की उम्मीद जताते हुए कहा कि दोनों देशों ने बड़े और छोटे देशों के बीच मैत्रीपूर्ण वार्ता और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का एक उदाहरण स्थापित किया है। जिनपिंग का कहना है कि आगे भी उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्ते बेहतर रहेंगे। विक्रमसिंघे को 21 जुलाई को श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी थी। उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे देश से भाग गये थे और पिछले सप्ताह उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि चारों ओर समुद्र से घिरा ये आईलैंड कंट्री यानी श्रीलंका सन 1948 के बाद से अब तक के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। जहां लोगों के पास राशन, दवाओं, रसोई गैस और ईंधन की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है। माना जाता है कि ये हालात चीन के कर्ज के चलते पैदा हुए।

epmty
epmty
Top