पार्क में हुई गोलीबारी, कई घायल

पार्क में हुई गोलीबारी, कई घायल

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कोलोराडो राज्य में औरोरा के एक पार्क में हुई गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर बाद औरोरा सेंट्रल हाई स्कूल के पास नोमे पार्क में हुई।

औरोरा पुलिस विभाग ने ट्टीट कर बताया कि गोलीबारी में घायल 14 से 17 वर्ष की उम्र के बीच के पांच नाबालिगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस ट्वीट के दो घंटे बाद पुलिस ने एक और ट्वीट कर बताया कि गोलीबारी में घायल एक 18 वर्षीय व्यक्ति को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। केसीएनसी-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी में घायल सभी छह लोग औरोरा सेंट्रल हाई स्कूल के छात्र है।


वार्ता

epmty
epmty
Top