राशन लेने के लिए भागी भीड़ पर चली गोलियां- आटे के लिए जान पर दांव

राशन लेने के लिए भागी भीड़ पर चली गोलियां- आटे के लिए जान पर दांव

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से बुरी तरह चौतरफा घिरे पाकिस्तान में लोगों को दो वक्त की रोटी के आटे के लिए अब अपनी जान दांव पर लगानी पड़ रही है। राशन लेने के लिए पहुंची भीड़ के बेकाबू होने पर पुलिस द्वारा गोलीबारी का सहारा लेना पड़ा है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय इतने बुरे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है कि चौतरफा पड़ रही महंगाई की मार को सहने में अक्षम हो चुके लोग अब सरकारी राशन पाने को इधर से उधर दौड़ लगा रहे हैं। आटे की कीमतें इस कदर बेकाबू हो चली है कि दो वक्त की रोटी के लिए आटा प्राप्ति हेतु लोगों को अब अपनी जान दांव पर लगानी पड़ रही है। राशन हासिल करने के लिए जनता ट्रक के पीछे भाग रही है। इस भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को गोलीबारी का सहारा लेना पड़ा है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत जैसे इलाकों से राशन के लिए भगदड़ मचने जैसी खबरें लगातार आ रही है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में गेहूं की कमी के चलते आटे का संकट खड़ा हो गया है। खबर मिल रही है कि हजारों लोग आटा हासिल करने के लिए घंटों की जद्दोजहद कर रहे हैं। हालात इतने नाजुक हो चले हैं कि लोगों को एक दूसरे को धक्का देते हुए राशन के वाहनों के पास भाग दौड़ करते हुए देखा जा सकता है। आटे की आपूर्ति भी शास्त्र पुलिस के साए में करनी पड़ रही है।

epmty
epmty
Top