मस्जिद गिराने के बाद अब विरोध करने वालों पर शिकंजा- 6 जून तक

मस्जिद गिराने के बाद अब विरोध करने वालों पर शिकंजा- 6 जून तक

नई दिल्ली। 13वीं सदी में बनी ऐतिहासिक मस्जिद को गिराने के बाद तीखा विरोध करने वाले स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अब सरकार की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। मस्जिद की एक गुंबद एवं चारमीनारों को जमींदोज करने का विरोध करने वालों को 6 जून तक सरेंडर करने का समय दिया गया है। इसके बाद सरकार की ओर से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। दरअसल चीन की शीन जिनपिंग सरकार की ओर से दक्षिण पश्चिम प्रांत युन्ना में 13वीं शताब्दी में बनी ऐतिहासिक मस्जिद को बल पूर्वक गिरा दिया गया है। मस्जिद गिराने की इस कार्यवाही का स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने तीखा विरोध करते हुए पुलिस के सामने आने का प्रयास किया था।


लेकिन सैकड़ों की संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने डंडे फटकार ने के बाद उन्हें खदेड़ दिया था। तकरीबन 10000 वर्ग फुट में बनी इस ऐतिहासिक मस्जिद को गिराने की कार्यवाही के बाद इसे रोकने की कोशिश करने वाले लोगों को अब दंगाई करार देने का ऐलान किया गया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मस्जिद गिराने का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा, यदि मस्जिद गिराने का विरोध कर रहे लोग 6 जून तक सरेंडर कर देते हैं तो फिर उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी अन्यथा उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चीन की कम्युनिस्ट सरकार का धार्मिक संगठनों को लेकर सख्त रूख रहा है और सरकार उन्हें खुलकर देश भर में धर्म का प्रचार करने की अनुमति देने की हिमायती भी नहीं रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top