सांस लेने में हो रही परेशानी की बीमारी के बाद लगा 5 दिन का लॉकडाउन

सांस लेने में हो रही परेशानी की बीमारी के बाद लगा 5 दिन का लॉकडाउन

नई दिल्ली। सांस लेने में हो रही परेशानी की बीमारी के बढ़ते मामलों को थामने के लिए उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में 5 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते लोगों को बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया गया है। सरकार ने अपनी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वह प्रत्येक दिन कई बार अपने तापमान की जांच कराएं और उसका रिकॉर्ड भी रखें

बुधवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में लोगों को सांस लेने में परेशानी की बीमारी के बढ़ते मामलों को थामने के लिए अफसरों द्वारा 5 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। सियोल स्थित एनके न्यूज़ की ओर से सरकारी नोटिस का हवाला देते हुए कहा गया है कि शहर के निवासियों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की जरूरत है।

सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में लोगों से प्रतिदिन कई बार तापमान की जांच करने और उसका रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिस में कोविड-19 महामारी का उल्लेख नहीं किया गया है। उधर मंगलवार को वेबसाइट पर दी गई सूचना के बाद प्योंगयांग के लोग सख्त लॉकडाउन लगाए जाने की आशंकाओं के बीच जरूरी सामान का स्टॉक करते हुए दिखाई दिए हैं।

epmty
epmty
Top