खानून तूफान के कारण 260 उड़ानें रद्द....

खानून तूफान के कारण 260 उड़ानें रद्द....

टोक्यो। जापान में तूफान खानून के असर से यहां करीब 264 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जापान में तूफान का करीब आना लोगो को मुसीबत को बुलावा देना है, उड़ाने रद्द होने से लोगो में चिंता का माहौल बना हुआ है।


एनएचके ब्रॉडकास्टर के अनुसार तूफान के सोमवार से मंगलवार तक ओकिनावा और अमामी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है। जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने तूफान के करीब आने पर आज 67 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) ने भी आज 73 उड़ानें और मंगलवार को 124 उड़ानें रद्द कर दी हैं। जापानी अधिकारियों ने ओकिनावा और अमामी निवासियों को चेतावनी दी है कि खानून तूफान से ऊंची लहरें, भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है।

Next Story
epmty
epmty
Top