गैस विस्फोट में 2 की मौत, दो अन्य घायल- मची अफरा तफरी

गैस विस्फोट में 2 की मौत, दो अन्य घायल- मची अफरा तफरी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तरी रावलपिंडी शहर में मंगलवार को गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रावलपिंडी पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह घटना शहर के डाउनटाउन इलाके में एक घर के अंदर हुई और मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, जो शुरू में गंभीर रूप से झुलस गए और बाद में शहर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि घायल लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं और घटना की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि गैस रिसाव के कारण घर का एक हिस्सा आंशिक रूप से ढह गया।

epmty
epmty
Top