आतंकवादी हमले में 19 लोगों की मौत

आतंकवादी हमले में 19 लोगों की मौत

किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में इटुरी प्रांत के त्चाबुसिकु गांव में सोमवार को हुए आतंकवादियों के हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। एक्चुआलाइट न्यूज पोर्टल के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चला सका है कि इटुरी प्रांत में हुए संघर्ष में कितने नागरिक और हमलावर मारे गए है।

त्सेरे समूह के प्रमुख जमुंडु बटागुरा ने पोर्टल को बताया, "हमें घटनास्थल पर 19 शव मिले हैं और आज सुबह हुए हमले में 30 से अधिक घरों को आग लगाये जाने की बात सामने आयी है। हालांकि यह अनुमान है, क्योंकि कई लोग जंगल में शरण लिए हुए है उनकी तलाश की जारी है।" स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि इस हमले के पीछे कांगो के पैट्रियटिक इंटीग्रेशनिस्ट फोर्सेज के आतंकवादियों का हाथ हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top