जेल में हुई झड़पों में 58 कैदियों की मौत

जेल में हुई झड़पों में 58 कैदियों की मौत

क्विटो। इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर की एक जेल में हुई झड़पों में कम से कम 58 कैदियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। झड़पें शुक्रवार रात और शनिवार तड़के लिटोरल कैदियों के बीच हुईं और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े समूहों के बीच वर्चस्व को लेकर यह झड़प हुई। स्थानीय समाचार पत्र 'एक्सप्रेसो' के अनुसार पुलिस को जेल के निरीक्षण के दौरान एक रायफल और 12 डायनामाइट की छड़ें मिलीं है।


वार्ता/शिन्हुआ

epmty
epmty
Top