कोविड टीकाकरण की संख्या पहुंची इतने करोड़ से अधिक

कोविड टीकाकरण की संख्या पहुंची इतने करोड़ से अधिक

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 381 वें दिन सोमवार को 53 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 166.59 करोड़ से अधिक हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 166 करोड 59 लाख पांच हजार 140 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 53 लाख 58 हजार 782 कोविड टीके दिये गये।

आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को एक करोड़ 24 लाख 29 हजार 876 कोविड टीके लगाये गये हैं।

आंकड़ों में बताया कि 94 करोड 17 लाख 17 हजार 969 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 71 करोड 17 लाख 57 हजार 295 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

वार्ता

epmty
epmty
Top