सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब- अस्पताल में कराया गया भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब- अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है। आनन फानन के भीतर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संसदीय दल की मुखिया सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत होने पर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर होना बताई जा रही है।

अस्पताल की ओर से जारी किए गए सोनिया गांधी के स्वास्थ्य बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई है। अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते 2 मार्च को वेस्ट मेडिसन विभाग के प्रमुख डॉ अरुप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया है।

बुलेटिन में कहा गया है कि सोनिया गांधी को डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है और उनकी लगातार जांच की जा रही है, उनकी हालत फिलहाल स्थिर होना बताई गई है। सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय पर खराब हुई है जब उनके इकलौते पुत्र सांसद राहुल गांधी विदेश के दौरे पर गए हुए हैं। वह ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए गए हुए हैं।

epmty
epmty
Top