रालोद सुप्रीमो अजित सिंह की हालत गंभीर-आईसीयू में भर्ती

रालोद सुप्रीमो अजित सिंह की हालत गंभीर-आईसीयू में भर्ती

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की हालत गंभीर बन गई है। गंभीर अवस्था के चलते इलाज के लिए रालोद सुप्रीमो को गुरुग्राम के एक दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की हालत गंभीर बन गई है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हुए रालोद सुप्रीमो को गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने रालोद सुप्रीमो को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि 3 दिन पहले बुखार आने की शिकायत होने पर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह समेत सभी परिवारजनों की कोरोना जांच कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट में चौधरी अजीत सिंह और उनकी पोती साहिरा पॉजिटिव पाई गई थी। उसी समय से रालोद सुप्रीमो का उपचार चल रहा था। लेकिन रविवार की सवेरे अचानक चौधरी अजित सिंह की हालत गंभीर हो गई। जिसके चलते उन्हें तत्कालीन गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में भर्ती चौधरी अजित सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।



epmty
epmty
Top