पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा- एग्जाम सेंटर में गूंजी बच्ची की...

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा- एग्जाम सेंटर में गूंजी बच्ची की...

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए एग्जाम सेंटर में बच्ची की किलकारियां गूंज उठी। डॉक्टरों के मुताबिक प्रसव क्रिया के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एग्जाम सेंटर में बच्ची को जन्म देने वाली महिला अभ्यर्थी के पति की 5 महीने पहले हुए एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रविवार को उन्नाव के कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में बनाए गए सेंटर पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एग्जाम देने के लिए महिला केंद्र पर पहुंची थी।

परीक्षा केंद्र के भीतर ही एग्जाम दे रही महिला को प्रसव पीडा होने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही एग्जाम दे रही महिला को आनन-फानन के भीतर राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां अस्पताल के बाहर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव पीडा के दर्द से कराह रही प्रसूता को देखकर परीक्षा केंद्र एवं अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस समय महिला अस्पताल पहुंची थी उस वक्त तक कोई भी महिला स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में मौजूद होने को नहीं पहुंची थी।

पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से प्रसव रूम तक पहुंचाया। जहां अस्पताल में मौजूद ट्रेनी महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे किसी तरह से संभाला। जानकारी मिल रही है कि फिलहाल नवजात बच्ची और महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। महिला के परिवार जनों के मुताबिक अभ्यर्थी सुनीता के पति दीपू की मौत पिछले साल सितंबर महीने में हुए एक्सीडेंट के दौरान हो गई थी।

epmty
epmty
Top