नाइट कर्फ्यू में चल रहा था अश्लील डांस एवं देह व्यापार-हुआ यह हाल

नाइट कर्फ्यू में चल रहा था अश्लील डांस एवं देह व्यापार-हुआ यह हाल

नोएडा। नाइट कर्फ्यू की बंदिशों के बावजूद रिहायशी इलाकों में चल रहे दो होटलों के भीतर पेंट व्यापारियों की पार्टी में अर्धनग्न हालातों में अश्लील नृत्य चल रहा था। इस दौरान अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए पार्टी में अर्धनग्न हालत में नृत्य कर रही पांच युवतियों समेत 36 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ साथ सेक्स वर्धक दवाएं, शराब और लड़कियों के ऊपर उड़ाए जा रहे नोटों के अलावा म्यूजिक सिस्टम और 8 वाहन भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में लगे नाईट कर्फ्यू के बावजूद सिग्मा सेक्टर-1 स्थित ओयो होटल के बेसमेंट में एक कंपनी की तरफ से पेंट कारोबारियों के लिए नये साल के नाम पर आयोजित पार्टी में अनैतिक देह व्यापार और अर्धनग्न हालत में अश्लील डांस किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर होटल में जांच के लिए पहले दो पुलिसकर्मियों को बिना वर्दी के भेजा गया। यहां पुलिसकर्मियों को शराब पार्टी के साथ अर्धनग्न लड़कियां नाचती दिखीं। लड़कियों पर लोग नोट उड़ा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने इसकी वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दी।

पुलिस ने मौके पर रेड कर होटल संचालक अनुज, दो लड़कियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़कियों को सिग्मा-1 सेक्टर के पर्ल नेस्ट ओयो होटल से लाया गया है। वहां पर एक बड़े आयोजन के लिए अन्य साथियों को भी बुलाया गया है। यहां होटल के मैनेजर रोहित सिसोदिया और होटल संचालक निशांत चौहान ने अमित कुमार मित्तल के माध्यम से लड़कियों को बुलाया था। पुलिस ने पर्ल नेस्ट के बेसमेंट में छापा मारा तो यहां शराब परोसी जा रही थी और अश्लील डांस चल रहा है। पुलिस ने यहां से होटल संचालक समेत 28 पुरुषों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया और आपत्तिजनक सामग्री आदि बरामद कर ली। पुलिस ने दोनो होटल पर रेड के दौरान पांच युवतियों समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया है।




epmty
epmty
Top