सात करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लग चुकी हैं-नागरिकों को

सात करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लग चुकी हैं-नागरिकों को

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन के सात करोड़ से अधिक डोज नागरिकों को दिए जा चुके हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में इसी वर्ष जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रारंभ हुए टीकाकरण अभियान के दौरान शुक्रवार को सात करोड़ कोरोना वैक्सीन नागरिकों (18 वर्ष से अधिक के) को लगाने की उपलब्धि भी हासिल कर ली गयी है। इनमें से दो करोड़ नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

सूत्रों ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 7 करोड़ 53 हजार 790 डोज लगाई गयी हैं। इनमें से 4 करोड़ 98 लाख 67 हजार 494 को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज और 2 करोड़ एक लाख 86 हजार 296 व्यक्तियों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। राज्य में लगभग 5 करोड़ 50 लाख लोगों (18 वर्ष से अधिक के) की पहचान की गयी है, जिन्हें कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज आगामी दिसंबर माह तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज मिलाकर 7 करोड़ का आंकड़ा छू लेने पर सभी संबंधितों को बधाई दी है। चौहान इस उपलब्धि पर आज यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यालय पहुंचकर सभी संबंधितों को संबोधित करेंगे।


वार्ता

epmty
epmty
Top