58 लाख से अधिक कोविड टीके दिये गये

58 लाख से अधिक कोविड टीके दिये गये

नई दिल्ली। राष्ट्र व्यापी कोविड टीकाकरण अभियान में गुरुवार को 58 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही देश में तकरीबन 89 करोड़ टीके लगाने का आंकड़ा हासिल हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यहां बताया कि आज 258 वें दिन शाम सात बजे तक पूरे देश में अधिक से अधिक 58 लाख 80 हजार 843 टीके लगायें गये। इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण लगभग 89 हो गया। कोविड टीकाकरण अभियान में कुल 88 करोड 96 लाख 14 हजार 483 हो गया।

मंत्रालय ने कहा है कि देर शाम तक टीके लगाने का अभियान जारी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top