मंत्री की माता की तबीयत बिगड़ी- बहू दौरा निरस्त कर दिल्ली रवाना

मंत्री की माता की तबीयत बिगड़ी- बहू दौरा निरस्त कर दिल्ली रवाना

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री की धर्मपत्नी अपना इलाके का दौरा निरस्त करते हुए राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

बुधवार को मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है।

राजमाता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने अपने आज और 2 मई के सभी दौरे और अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं और वह देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पिछले तीन महीने से तबीयत खराब चल रही है, जिसके चलते उनका राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा है।

epmty
epmty
Top