मास्क की हो रही वापसी- कर्नाटक के बाद अब यहां भी अनिवार्य

मास्क की हो रही वापसी- कर्नाटक के बाद अब यहां भी अनिवार्य
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। महामारी के रूप में अपना रौद्ररूप दिखा चुके कोरोना द्वारा नये वेरिएंट जे एन-1 के रूप में केरल के रास्ते देश में दस्तक देने के बाद अब एक बार फिर से मास्क की वापसी होने लगी है। कर्नाटक में मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के बाद अब चंडीगढ़ में भी मास्क जरूरी कर दिया गया है।

कोरोना के नए वेरिएंट जे एन 1 ने देश में अपनी दस्तक देते हुए एक बार फिर से लोगों के भीतर दहशत उत्पन्न कर दी है। आज कोरोना के 333 नए मामले मिलने के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 269 हो गई है। उधर कर्नाटक सरकार की ओर से भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की वापसी कराते हुए इसे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इससे पहले देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करते हुए सभी राज्य सरकारों से अलर्ट मोड पर रहने और कोरोना को लेकर राजनीति करने से दूर रहने की सलाह दी थी। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में लोगों को सलाह दी गई है कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से जितना हो सके बचे और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाए। इसके अलावा अस्पतालों में तीमारदारों, डॉक्टरों एवं स्टाफ के अन्य लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top