पिछले 24 घंटो में कोरोना के नये मरीज इतने लोगो की हुई मौत

पिछले 24 घंटो में कोरोना के नये मरीज इतने लोगो की हुई मौत

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 3675 मरीज ठीक हुए हैं और 1038 नये मरीज मिले हैं जबकि इससे तीन लोगों की मौत हुई है। राज्य में राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से बहुत ज्यादा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिमडेगा से 234, रांची से 192, बोकारो 51, चतरा से 25, देवघर से 19, धनबाद से 20, दुमका से 65, पश्चिमी सिंहभूम से 211, गढ़वा से चार, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 58, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से एक, खूंटी से 16, कोडरमा 14, लातेहार से 20, लोहरदगा से दो, पाकुड़ से दस,पलामू से दस,रामगढ़ से चार, साहेबगंज से 16, सरायकेला से चार और पश्चिमी सिंहभूम से 15 नये कोरोना मरीज शामिल है। कोरोना की वजह से राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में धनबाद से दो और पूर्वी सिंहभूम जिले से एक मरीज शामिल हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 427179 हो गई है और 19742760 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में 7743 सक्रिय मामले है और कोरोना के 414136 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5300 मरीजों की मौत कोरोना से अब तक हुई है।

epmty
epmty
Top