पिछले 24 घंटे में कोरोना के इतने मामले कई की मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना के इतने मामले कई की मौत

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 403 नए मामले सामने आये हैं तथा सात मरीजों की मौत हुई है। इसी अवधि में महाराष्ट्र में कुल 5,455 नए मामलों की पुष्टि होने से कुल संक्रमितों की संख्या 78,35,088 हो गयी।

राज्य में 63 मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 1,43,355 पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस दौरान 14,635 मरीज के स्वस्थ होने से अभी तक ठीक होने वालों मरीजों की संख्या 76,26,868 हो गयी। यहां स्वस्थ होने की दर 97.34 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.82 फिसदी है।

वर्तमान समय में प्रदेश में 60,902 सक्रिय मामले है। वहीं ओमिक्रोन के 76 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 3,531 हो गयी। जिसमें से 2353 लोगों ने बीमारी को मात दी है।

epmty
epmty
Top