स्वास्थ्य मंत्री के पिता का कोरोना से निधन

स्वास्थ्य मंत्री के पिता का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से निधन हो गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी।

रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने टवीटर हेंडिल पर ट्वीट किया, "हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कोरोना की वजह से अपने पिता को खो दिया। बहुत-बहुत दुखद। सत्येंद्र खुद दिल्ली के लोगों के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ईश्वर उनकी सत्येंद्र जैन के पिता की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।"

दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सत्येंद्र जैन के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने ट्वीट किया, "मेरे करीबी मित्र और दिल्ली सरकार में मेरे सहयोगी सत्येंद्र जैन ने अपने पित को खो दिया है। इस मुश्किल समय में हम सभी के लिए यह बहुत दुखद खबर है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।"

epmty
epmty
Top