कोरोनाकाल में फायदेमंद है लहसुन का जूस

कोरोनाकाल में फायदेमंद है लहसुन का जूस
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। कोरोनाकाल में खुद का और अपने परिवार का खास ख्याल रखना जरूरी हो गया है। इस समय लोग संक्रमण से बचाव के लए कई तरह के घरेलू नुस्खों और उपायों का पालन कर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं। एक्सपर्ट और डॉक्टर द्वारा कई ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जा रही है जिससे कोरोना का बचाव किया जा सके। इन्हीं चीजों में से एक है लहसुन का जूस।

लहसुन का जूस कई तरह की समस्याओं को दूर करने में असरकारी है। कोरोनाकाल में लोगों को हो रही खांसी को दूर करने में भी यह असरकारी साबित हो सकता है। लहसुन के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही कई अन्य तरह की परेशानियां भी दूर होती हैं। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें यह समझ नहीं आता है कि लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें? लहसुन के जूस का अधिक फायदा कैसे लिया जाए? अगर आपको खांसी की समस्या है, तो लहसुन के जूस का सेवन करें। इससे खांसी में राहत मिल सकती है। खांसी दूर करने के लिए लहसुन के रस की कुछ बूंदों में 1 गिलास अनार का जूस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और सुबह खाली पेट पी जाएं। इससे आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ-साथ लोगों को अन्य समस्याएं हो रही हैं। इन्हीं में से एक समस्या है गले में खराश और खिचखिच होना। अगर आपको यह समस्या है, तो 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें लहसुन के जूस की कुछ बूंदें मिला लें। इस पानी से गरारा करने से आपको काफी राहत मिलेगा। इन दिनों अस्थमा रोगियों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है। अगर आपको अस्थमा है, तो लहसुन के जूस का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

लहसुन के जूस में 1 गिलास पानी मिक्स करके पीने से अस्थमा रोगियों को काफी फायदा हो सकता है। लहसुन के जूस के इस्तेमाल से आप पिंपल्स की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 5 से 6 चम्मच लहसुन का जूस लें। इस जूस को रुई की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के लिए इसे सूखने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है। लहसुन के जूस के इस्तेमाल से आप झड़ते बालों और रूसी की समस्या से निजात पा सकते हैं। बालों में लहसुन का जूस इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच लहसुन का जूस लें। इसमें सरसों तेल की कुछ बूंदे डालें और अपने बालों की जड़ों में इसे लगाएं। इससे झड़ते बालों और डैंड्रफ की परेशानी से निजात पा सकेंगे। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारने में भी लहसुन का जूस कारगर हो सकता है। इसका इस्तेमाल हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी असरकारी है। ध्यान रहे कि लहसुन का जूस बनाने के बाद इसे ज्यादा समय के लिए नहीं छोड़ना है। वरना यह आपके सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है। (हिफी)

epmty
epmty
Top