तिहाड़ जेल के वॉशरूम में बेहोश होकर गिरे पूर्व सेहत मंत्री- अस्पताल..

तिहाड़ जेल के वॉशरूम में बेहोश होकर गिरे पूर्व सेहत मंत्री- अस्पताल..

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार में सेहत मंत्री रहे सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। हफ्ते में तीसरी बार सेहत मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को अस्पताल में ले जाने की जरूरत पड़ी है।


बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार में सेहत मंत्री रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वाशरूम में गए थे जहां वह बेहोश होकर गिर पड़े थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद तिहाड़ जेल प्रबंधन द्वारा सत्येंद्र जैन को दीनदयाल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इससे पहले 22 मई को दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया था, उस समय सत्येंद्र जैन की रीढ की हड्डी में परेशानी होना बताई गई थी। 20 मई को भी वह इसी परेशानी के चलते दीनदयाल अस्पताल में ले जाए गए थे।

epmty
epmty
Top