बढ़ते कोरोना का बैठा डर- मास्क लगाना किया जरूरी- नहीं पहना मास्क तो..

बढ़ते कोरोना का बैठा डर- मास्क लगाना किया जरूरी- नहीं पहना मास्क तो..

नई दिल्ली। दनादन बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने आम जनमानस के साथ राज्य सरकारों को भी अब चिंतित करना शुरू कर दिया है। बढ़ते कोरोना के मद्देनजर पाबंदियों का दौर शुरू करते हुए 3 राज्यों के भीतर लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

रविवार को आए देश भर के कोरोना के मामलों ने लोगों के साथ अब राज्य सरकारों को भी खूब डराया है। देश के कई हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एक बार फिर से पाबंदियों का दौर शुरू कर दिया है। कई राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक समीक्षा बैठक की थी और राज्यों को बढ़ते कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर राज्य सरकारों को सतर्क रहने की हिदायत दी थी और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे।

कोविड-19 महामारी की संभावित चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सतर्क रहने की जरूरत है। सोमवार और मंगलवार को सार्वजनिक एवं निजी दोनों तरह के अस्पतालों की आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से एहतियातन कदम उठाते हुए अब सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम लोगों से कोविड-19 के मद्देनजर उपयुक्त व्यवहार अपनाने का आग्रह भी किया गया है। केरल सरकार ने भी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।

इसी तरह पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर चहलकदमी करने वाले लोगों करने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अस्पतालों, होटल, रेस्टोरेंट, शराब की दुकानों, मनोरंजन क्षेत्र, सरकारी दफ्तर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को अब अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।

epmty
epmty
Top