जनता दरबार में मिले दर्जनों कोरोना पॉजिटिव-CM के गले में भी खराश

जनता दरबार में मिले दर्जनों कोरोना पॉजिटिव-CM के गले में भी खराश

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की ओर से लगाए गए जनता दरबार में विभिन्न स्थानों से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों में 14 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जनता दरबार में आए लोगों की शिकायतें सुन रहे मुख्यमंत्री के गले में भी खराब देखने को मिली है।

सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाया गया था। राज्य के विभिन्न स्थानों से लोग अपनी शिकायतें लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कोरोना जांच शिविर में किए गए एंटीजन टेस्ट में 14 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एंटीजन टेस्ट में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के भीतर कोरोना का संक्रमण मिलने से अधिकारियों के भीतर हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 6 फरियादियों के अलावा खाना बनाने के लिए आए होटल के 5 कर्मचारी एवं 3 सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के पास जाने से पहले फरियादियों की कोरोना वायरस की जांच की जाती है। उधर बताया जा रहा है कि जनता दरबार में आए लोगों की शिकायतें सुन रहे मुख्यमंत्री के गले में भी खराश देखने को मिली है। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने अपने स्टाफ से गर्म पानी मंगवाकर पिया। मुख्यमंत्री यह भी कहते हुए सुने गए हैं कि गर्म पानी पीने के लिये लाइए। गले में दिक्कत है। पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगवाई। इसी दौरान मुख्यमंत्री के कक्ष में प्रवेश से पहले एंटीजन किट से कराई गई जांच में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



epmty
epmty
Top