हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई - नौ अब भी लापता

हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई - नौ अब भी लापता

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को पहाड़ी से चट्टानें गिरने और कई वाहनों के मलबे में दबने के हादसे में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 23 हो गई। दुर्घटना में नौ लोग अब भी लापता बताए जाते हैं।


हिमाचल प्रदेश इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के आज दोपहर जारी बुलेटिन के अनुसार आज छह शव आज निकाले हैं। दुर्घटना में एक बस (रिकांगपियो-शिमला), 2 कारें, एक टाटा सुमो और एक ट्रक समेत कुछ वाहन मलबे में दब गये थे। दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ, आईटीबीपी, स्थानीय पुलिस व होमगार्ड्स ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। ऑपरेशन में 13 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका, जिनमें 11 को मामूली चोटें आई थीं लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पहले दिन दो शव मिले थे, दूसरे दिन दस और कल तीन लोगों के शव मिले थे। आज छह शव निकाले गये हैं। इनमें से 18 मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है और पांच की शिनाख्त होनी बाकी है।

दुर्घटना में नौ लोग अब भी लापता बताये जाते हैं।

वार्ता



epmty
epmty
Top