देश में कोरोना ने बढ़ाई अपनी रफ़्तार,कई सौ लोगो की मौत

देश में कोरोना ने बढ़ाई अपनी रफ़्तार,कई सौ लोगो की मौत

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में घट-बढ़ के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के नये मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या दोगुनी से काफी अधिक दर्ज की गयी, हालांकि महामारी से हो रही लोगों की मौत अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 278 लोगों की जान गई है, जिसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या पांच लाख 12 हजार 622 हो गई है। इसी दौरान 15,102 नये मामले सामने आये, जो इससे एक दिन पहले दर्ज हुए 13,405 मामलों के मुकाबले अधिक है। नये मामलों के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 28 लाख 67 हजार 031 तक पहुंच गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 16,553 की गिरावट आने के साथ ही इनकी संख्या अब एक लाख 64 हजार 522 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 33,84,744 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 176 करोड़ 19 लाख 39 हजार 020 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

इसी अवधि में 31,377 मरीज स्वस्थ हुये हैं और इसी के साथ अब तक कोरोना से उबरने वालों की संख्या चार करोड़ 21 लाख 89 हजार 887 तक पहुंच गयी है। देश में अभी सक्रिय मामलों की दर 0.38 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 98.42 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर टिकी है।

केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 5335 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 54394 रह गयी। वहीं 10896 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6359953 हो गयी है, जबकि 91 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 64403 हो गया है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले 1455 घटकर 17061 रह गये। इस दौरान राज्य में 2488 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7699623 हो गयी। इस महामारी से 47 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143633 हो गया।

वहीं, तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 1712 घटकर 12321 रह गये है। वहीं 2375 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3396078 हो गयी है, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37989 हो गया है।

इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 954 घटकर 10443 रह गयी है। इस दौरान 1692 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3887744 हो गयी है। वहीं 29 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39845 पर पहुंच गया है।

epmty
epmty
Top