पड़ी कोरोना की मार- देश के बड़े क्रिकेट कॉमेंटेटर हुए बीमार- IPL 2023..

पड़ी कोरोना की मार- देश के बड़े क्रिकेट कॉमेंटेटर हुए बीमार- IPL 2023..

नई दिल्ली। लगातार अपने पांव पसारते हुए जा रहे कोरोना ने देश के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों को देश के नामचीन और विख्यात कॉमेंटेटर की आवाज से वंचित कर दिया है। मौजूदा समय में चल रहे आई पी एल 2023 के सीजन में कुछ दिनों तक आकाश चोपड़ा की आवाज क्रिकेट प्रशंसकों को सुनाई नहीं देगी। देश के नामचीन कमेंटेटर एवं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हो गए हैं।


आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन के आरंभ होने के बाद प्रशंसकों को अभी तक आकाश चोपड़ा की आवाज में कमेंट्री सुनाई नहीं दी है। देश के नामचीन कमेंटेटर को लेकर प्रशंसकों द्वारा अपने कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर आई पी एल 2023 में आकाश चोपड़ा की आवाज क्यों नहीं सुनाई दे रही है। मंगलवार को जानकारी मिल रही है कि क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव होना पाया गया है। इसकी जानकारी आकाश चोपड़ा ने खुद ही दी है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कम्युनिटी पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि वह कोरोना संक्रमण के चलते आई पी एल 2023 में कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाएंगे।

आईपीएल में जिओ सिनेमा के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के कम्युनिटी पोस्ट में लिखा है.. रुकावट के लिए खेद है। कोविड-19 ने फिर स्ट्राइक किया है। कुछ दिनों के लिए कमेंट्री बॉक्स में नजर नहीं आऊंगा। इधर भी कंटेंट थोड़ा कम आ सकता है। गला खराब है तो आवाज का लोचा होगा। थोड़ा देख लेना भाई लोगों। बुरा मत मानना। भगवान का शुक्र है लक्ष्मण हल्के हैं।

epmty
epmty
Top