देश में कोरोना दैनिक संक्रमण दर इतने फीसदी रही

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच दैनिक संक्रमण दर घटकर 1.68 प्रतिशत रह गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 30 लाख 81 हजार 336 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक एक अरब 75 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 19 हजार 968 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख 24 हजार 187 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 48 हजार 847 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.28 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के कारण 673 लोगों ने जान गंवाई, जिसके बाद कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,11,903 हो गया। मौजूदा समय में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 10853 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 75813 रह गयी। वहीं 17086 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6323697 हो गयी है, जबकि 524 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 64053 हो गया है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले 2788 घटकर 22354 रह गये। इस दौरान राज्य में 4394 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7691064 हो गयी। इस महामारी से 29 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143576 हो गया।
वहीं, तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 2517 घटकर 18164 रह गये है। वहीं 3561 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3387839 हो गयी है, जबकि सात लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37,977 हो गया है।
इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 2753 घटकर 13468 रह गयी है। इस दौरान 3870 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3882340 हो गयी है। वहीं 20 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39777 पर पहुंच गया है।


