कोरोना की आशंका- शुरू हुआ प्रतिबंधों का दौर- मास्क लगाना हुआ जरूरी

कोरोना की आशंका- शुरू हुआ प्रतिबंधों का दौर- मास्क लगाना हुआ जरूरी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से चीन में मची तबाही को ध्यान में रखते हुए भारत में भी इससे लोगों को बचाने के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। कोरोना के विस्तार को रोकने के लिए प्रतिबंधों का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक में राज्य के लोगों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

मंगलवार को कोरोना की नई लहर की आशंकाओं के बीच संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सजग हुए कर्नाटक में राज्य के लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत मैं सबसे पहले कर्नाटक सरकार ने प्रतिबंधात्मक उपाय करते हुए राज्य में मास्क अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग में इजाफा करते हुए बूस्टर डोज की संख्या बढ़ाने के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। देश का सबसे पहला राज्य बनते हुए कर्नाटक में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों के अलावा रेस्टोरेंट, बार और सिनेमा जैसे स्थानों पर जाने वाले लोगों को मास्क लगाए बगैर प्रवेश नहीं मिलेग। हालांकि अभी तक मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

epmty
epmty
Top