आम आदमी पार्टी के बाद BJP के घर में भी घुसा कोरोना-सांसद संक्रमित

आम आदमी पार्टी के बाद  BJP के घर में भी घुसा कोरोना-सांसद संक्रमित

नई दिल्ली। देश के सभी राज्यों के भीतर कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ अपने पांव पसार रहा है। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए चले जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संक्रमित करने के बाद अब कोरोना ने उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

मंगलवार को ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि परसों यानी 2 जनवरी की रात से ही वह खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार और जुकाम होने की वजह से सांसद मनोज तिवारी सोमवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में पार्टी के प्रचार के लिए भी नहीं जा पाए थे। उन्होंने जब अपनी कोरोना जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सतर्कता बरतते हुए भाजपा सांसद ने सोमवार को ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने आम जनमानस से कहा है कि कृपया वह अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी खुद ही दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि लक्षण हल्के हैं, फिर भी उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।




epmty
epmty
Top