फेल हुआ तो मौत को लगा लिया गले

फेल हुआ तो मौत को लगा लिया गले
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

पानीपत। हरियाणा के पानीपत निवासी एक युवक ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में लगातार तीसरी बार फेल होने से दुःखी हो फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथ विहार कॉलोनी निवासी कंबल निर्माता विजय मिगलानी के तीन बेटों में से सबसे छोटे बेटे कुनाल (23) ने दिसंबर 2020 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा दी थी‌। एक फरवरी को आए परिणाम में वह फेल हो गया। इससे पहले भी वह दो बार इस परीक्षा में फेल हो चुका था। एक फरवरी को आए परिणाम के बाद से वह में गुमशुम चल रहा था। गुरुवार रात को खाना खाकर वह अपनी कोठी में ऊपर बने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह देर तक भी नीचे नहीं उतरा तो उसके दूसरा भाई ने ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत परिवार के सदस्यों को इसके बारे में जानकारी दी।

परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। जहां दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वह कई दिन से बेहद परेशान चल रहा था। कई दिन से घर से फैक्ट्री जाता और फैक्ट्री से सीधा घर आ जाता। इस दौरान वह किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार उसने फेल होने से दुःखी होकर फंदा लगाया है।




epmty
epmty
Top