दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के आज स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और फरीदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद का उपायुक्त नियुक्त किया है। इसके अलावा अर्बन एस्टेट हरियाणा के मुख्य सतर्कता अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक, अर्बन एस्टेट गुरूग्राम के अतिरिक्त निदेशक तथा गुरूग्राम शहरी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वार्ता




















epmty
epmty
Top