टोक्यो पैरालिंपिक-सुमित ने जीता सोना-जैवलिन थ्रो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टोक्यो पैरालिंपिक-सुमित ने जीता सोना-जैवलिन थ्रो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारतीय एथलीट ने धमाल मचाते हुए जैवलिन थ्रो में भारत को एक और सोने का तमगा दिलाया है। शूटर अवनी लेखरा के बाद जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने एफ-64 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है। भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने फाइनल मुकाबले में 68.65 मीटर के बेस्ट थ्रों के साथ सोने का तमगा कब्जाया है।

सोनीपत के रहने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर सुमित का पैरालिंपित तक का सफर काफी कठिनाइयों भरा रहा है। तकरीबन 6 साल पहले हुए एक सड़क हादसे में एक पैर गंवाने के उपरांत भी सुमित ने जिंदगी से कभी भी हार नहीं मानी और बुलंद हौसलों के साथ प्रत्येक परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने पैरालिंपिक खेलों में अभी तक दो गोल्ड, 4 सिल्वर और एक ब्रॉज समेत सात मेडल जीते है। पैरालिंपिक खेलों में भारत का यह अब तक का सबसे सफल महाकुंभ बन गया है। इससे पहले वर्ष 2016 के दौरान रियो में हुए पैरालिंपिक और 1984 पैरालिंपिक में भारत ने 4-4 मेडल जीते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी एथलीट्स को जीत की बधाई दी है। सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक में अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके बाद दूसरे थ्रो में उन्होंने 68.08 मीटर दूर भाला फेंका। सुमित ने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और 5वें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो किया, जो कि नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। उनका तीसरा और चौथा थ्रो 65.27 मीटर और 66.71 मीटर का रहा था। जबकि छठा थ्रो फाउल रहा।





epmty
epmty
Top