खेत में सोए हुए किसान की हत्या

खेत में सोए हुए किसान की हत्या

जींद। हरियाणा में जींद जिले के गांव काकडोद में अज्ञात हमलावरों ने कल रात खेत में बने कमरे के बाहर सोए दो किसानों के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया जिसमें एक किसान की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को वारदात का पता आज सुबह चला। जब जोगेंद (55) की लाश मिली और नसीब घायलावस्था में मिला। नसीब को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया है। उचाना पुलिस ने जोगेंद्र के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है अभी हालांकि यह पता नहीं चला है कि हमला किसने और क्यों किया?

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top