इंसान बना हैवान-शराब पीने से रोका तो चलते चूल्हे में डाला पत्नी का मुंह

इंसान बना हैवान-शराब पीने से रोका तो चलते चूल्हे में डाला पत्नी का मुंह

फरीदाबाद। शराब पीने से रोके जाने पर बुरी तरह से आपा खो चुके पति ने गुस्से में आकर पत्नी के मुंह को जलते चूल्हे के भीतर घुसा दिया। शराबी की हैवानियत यहीं पर ही नहीं रुकी बल्कि इसके बाद आरोपी ने पत्नी के ऊपर उबलती दाल उड़ेल दी। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला कल्पना खेड़ी कलां स्थित ईट भट्टे पर अपने पति के साथ काम करती है। महिला का पति अक्सर शराब पीकर महिला के साथ मारपीट करता रहता था। बीते दिन जब महिला खाना खाना बना रही थी तो इसी दौरान उसका पति शराब पीने लगा। जब पीड़ित महिला ने उसे शराब पीने से रोका तो आरोपी बुरी तरह से आग बबूला हो गया और गुस्से में लाल पीला होते हुए आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन पकड़कर जलते चूल्हे में दे दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के ऊपर उबलती हुई दाल भी उड़ेल दी। इस दौरान हुई असहनीय पीडा से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका ससुर और आस पड़ोस के लोग भाग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पत्नी के साथ हैवानियत का नंगा नाच नचाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आस पडौस के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के के बाद महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

epmty
epmty
Top