बलात्कार की शिकायत पर नहीं दर्ज की FIR, 2 ASI पर मामला दर्ज

बलात्कार की शिकायत पर नहीं दर्ज की FIR, 2 ASI पर मामला दर्ज
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

कैथल। हरियाणा के कैथल में बलात्कार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज न करने और कथित रूप से आरोेपी से पैसे वसूलने के आरोप में पुलिस ने दो सहायक पुलिस उप निरीक्षकों पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार महिला ने 27 अगस्त को आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। एएसआई राजकुमार और सुदेश ने प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज न करते हुए दोनों पक्षों के बीच 'समझौता' कराने का प्रयास किया और आरोेपी से मोटी रकम वसूली।

कैथल पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने उपाधीक्षक दलीप सिंह को जांच के निर्देश दिये। पुलिस उपाधीक्षक की जांच में पता चला कि दोनों पुलिस अधिकारी कानून के मुताबिक कार्य करने में विफल रहे और उन्हाेंने शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

पुलिस उपाधीक्षक ने आज मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top