BJP देगी 30 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

BJP देगी 30 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अपने मंडल स्तर के नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और विचार से अवगत कराने के लिये प्रदेश के सभी 300 मंडलों के लगभग 30 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी।


प्रदेश पार्टी का यह कार्यक्रम भाजपा के इस सम्बंध में शुरू किये गये राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। प्रदेश में पार्टी के जो प्रशिक्षण इन कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों के बारे में प्रशिक्षित करेंगे उनका चयन गत दिनों दिल्ली में हुई एक कार्यशाला में चयन किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश भी इस कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और प्रशिक्षण के विषय प्रमुखों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यशाला में विभिन्न विषयों के प्रमुखों के साथ जिला स्तर के अधिकारियों जिसमें जिलों के प्रभारी, वर्तमान जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष और कुछ सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है।



epmty
epmty
Top