असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा

असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के बड़ौली गांव के पार्क में भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित किये जाने के बाद वहां तनाव व्याप्त हो गया है तथा ग्रामीणों ने नई प्रतिमा लगाने तथा असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। यह गांव विधायक माेहन लाल बड़ाैली का है। इस प्रतिमा का अभी अनावरण नहीं हुआ था। करीब दो माह पहले यह प्रतिमा पार्क में ग्रामीणों ने लगाई थी लेकिन आज यह खंडित पाई गई। ग्रामीणों ने प्रतिमा तोड़ने के आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वार्ता

epmty
epmty
Top