योगी की हुंकार- अन्नदाता तीसरी बार बनाएंगे भाजपा की सरकार

योगी की हुंकार- अन्नदाता तीसरी बार बनाएंगे भाजपा की सरकार

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थ नगरी शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा है कि हमने जो भी वादे शुकतीर्थ की पावन धरा पर किए थे उन सभी को पूरा किया गया है। शुक्रताल से मां गंगा की धारा निकाली गई है। डबल इंजन की सरकार जो भी बोलती है उसे बात को पूरा करती है। उन्होंने हुंकार भरी कि देश के अन्नदाता तीसरी बार देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लायेंगे।

सोमवार को मुजफ्फरनगर की तीर्थ नगरी शुकतीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल मैदान में ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा है कि स्वामी कल्याण देव जी महाराज की कर्म स्थली शुकतीर्थ पावन धरती है। यहां पर 5000 साल पहले शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत की कथा सुनाई थी। शुकतीर्थ की धरती जन और जीवन दोनों को धन्य करने वाली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महाराज शुकदेव और स्वामी कल्याण देव की करमस्थली सुखदेव की धरती पर हमने जो भी वादे किए थे, उन सभी को पूरा करने का काम किया गया है। स्थानीय लोगों की मांग पर शुक्रताल से होते हुए मां गंगा की धारा को निकाला जा चुका है।

उन्होंने कहा है कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जो बात बोलती है उसे पूरा करके दिखाती। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश और मुजफ्फरनगर की धरती पर दंगे हुआ करते थे। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों को कौन नहीं जानता है। लेकिन जब से केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार आई है तब से क्या कोई दंगा हुआ है? इसलिए भाजपा सरकार अब किसानों के बीच आई है।।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमने पिछले पेराई सत्र का तकरीबन शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मौजूदा पैराई सत्र में राज्य की 119 में से 105 चीनी मिलें 10 दिन के भीतर किसानों के गन्ने का भुगतान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज से महाराज शुकदेव की पावन धरती से शुरू की जा रही ग्राम परिक्रमा यात्रा के अंतर्गत भाजपा की ओर से जल संरक्षण, डिजिटल पेमेंट, स्वच्छ अभियान, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मोटा अनाज और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए जो संकल्प लिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा जताई है कि देश के अन्नदाता अब तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सत्ता को काम करने का मौका प्रदान करेंगे।

epmty
epmty
Top