विजयोत्सव पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड-एक साथ लहराए 77 हजार 700 तिरंगे

विजयोत्सव पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड-एक साथ लहराए 77 हजार 700 तिरंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर 77 हजार 700 तिरंगे पहराकर आज पाकिस्तान की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को हिंदुस्तानियों ने तोड़कर ध्वस्त कर दिया है। भोजपुर के जगदीशपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इससे पहले झंडे फहराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर था। कार्यक्रम के दौरान तकरीबन 5 मिनट तक तिरंगा ध्वज फहराया गया।

शनिवार को बिहार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव के मौके पर 77 हजार 700 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया है। भारतीय तिरंगे की ओर से यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव के मौके पर बनाया गया है।

पाकिस्तान नाम दर्ज रिकॉर्ड के टूटने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता के जयघोष से करते हुए कहा कि जगदीशपुर की धरती को युग पुरुषों की धरती कहा जाता है। हेलीकॉप्टर से मैंने देखा है कि यहां से पांच 5 किलोमीटर दूर तक लोगों के हाथ में तिरंगा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल से ज्यादा लोग सड़क पर वंदे मातरम और भारत माता की जय जयकार कर रहे हैं। उन्होंने वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इतिहास ने बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया है। उनकी वीरता के अनुरूप इतिहास में उन्हें जगह नहीं दी गई है।

आज बिहार की जनता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान में अपने पलक पांवडे बिछाकर उनका नाम एक बार फिर से इतिहास के पन्नों के ऊपर अमर कर दिया है। 58 साल के राजनीतिक जीवन में अनेक प्रकार की रैलियों में मैं गया हूं। लेकिन आरा में राष्ट्रभक्ति का यह ज्वार भाटा देखकर मैं पूरी तरह से निःशब्द हूं, ऐसा कार्यक्रम जीवन में कभी नहीं देखा है।

epmty
epmty
Top