नारी शक्ति को मिलता सम्मान PM की सकारात्मक सोच का परिणाम-शिवराज

नारी शक्ति को मिलता सम्मान PM की सकारात्मक सोच का परिणाम-शिवराज

भोपाल। संसद में 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' पारित होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए आज कहा कि देश की नारी शक्ति को मिलता सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है।

चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच का परिणाम है कि देश की नारी शक्ति को अब वह सम्मान मिल रहा है, जो आजादी के बाद लगभग छह दशक तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही मध्यप्रदेश में दीदियां लखपति बन रही हैं। मध्यप्रदेश का भी यह संकल्प है कि प्रदेश की सभी बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए प्रतिमाह हो और इसके लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

epmty
epmty
Top