शिक्षा, कौशल के आधार पर रोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं

शिक्षा, कौशल के आधार पर रोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान और योजनाओं से महिलाओं और बेटियों को मदद मिल रही है और अब महिलायें अपनी रूचि,कौशल और शिक्षा के आधार पर रोजी रोजगार से जुड़ने लगी है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उत्‍पीड़न का शि‍कार हुई महिलाओं की जिन्‍दगी को संवारने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के बालगृहों में मिशन शक्ति के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिससे नारी निकेतन, बालगृहों में आश्रित महिलाएं व किशोरियां रोजगार की मुख्‍यधारा से जुड़ रहीं हैं।

उन्होने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार की स्‍वर्णिम योजनाएं पीड़ित महिलाओं की जिंदगी को संवार रही हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के वृहद् अभियान 'मिशन शक्ति' के जरिए महिलाओं व बेटियों के कदम विकास पथ की ओर बढ़ रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को स्‍वावलंबी बनाने के उद्देश्‍य से वन स्‍टॉप सेंटर के जरिए शोषण का शिकार हुई महिलाओं की काउंसलिंग कर उनको रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

राजधानी लखनऊ के वन स्‍टॉप सेंटर से अब तक लगभग 500 से अधिक शोषण का शिकार हुई महिलाओं व किशोरियों को मदद दी जा चुकी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top