जय सियाराम के उद्घोष के साथ CM ने कैबिनेट के साथ भरी अयोध्या की उड़ान

जय सियाराम के उद्घोष के साथ CM ने कैबिनेट के साथ भरी अयोध्या की उड़ान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट के साथ जय सियाराम के उद्घोष के साथ राम की नगरी अयोध्या की उड़ान भरी है। समूची कैबिनेट अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ और रामलला का दर्शन पूजन करेगी।

मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से राम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।

जय सियाराम के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ विमान से अयोध्या की उड़ान भरी है। राम की नगरी अयोध्या पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के मंत्री श्री राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे श्री राम मंदिर में प्रतिष्ठापित श्री रामलला का दर्शन पूजन करने के अलावा हनुमानगढ़ पहुंचकर भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का भी दर्शन पूजन करेंगे।

epmty
epmty
Top