डीजल पेट्रोल पर टैक्स घटायेगी मोदी सरकार? PM ने की वित्तमंत्री से बात

डीजल पेट्रोल पर टैक्स घटायेगी मोदी सरकार? PM ने की वित्तमंत्री से बात

नई दिल्ली। पड़ोसी देश यूक्रेन के ऊपर रूस की ओर से किए गए हमले के बाद अब समूची दुनिया के भीतर महंगाई का संकट बुरी तरह से मंडराने लगा है। रूस की ओर से यूक्रेन में शुरू किए गए सैन्य अभियान के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में 100 डालर का उछाला आ गया है, ऐसे हालातों में तमाम देश अब अपनी अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं।

बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन के खिलाफ किए गए जंग के ऐलान के बाद समूची दुनिया के ऊपर अब महंगाई का संकट मंडराने लगा है। सीएनबीसी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मौजूदा उत्पाद शुल्क का आकलन करने के लिए वित्त मंत्रालय को अवगत करा दिया है। वित्त मंत्रालय अब इस बात का आंकलन कर रहा है कि भारत यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू होने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में आए 100 डालर के उछाल के बाद बढ़ते उत्पाद शुल्क को किस हद तक झेल सकता है। इस बात के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच भारत सरकार की ओर से पेट्रोल एवं डीजल पर टैक्स घटाने पर विचार किया जा सकता है। एक सरकारी सूत्र के मुताबिक रूस-यूक्रेन संकट के आर्थिक प्रभाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वित्त मंत्री एवं अन्य प्रमुख अधिकारियों से मिलने की संभावना है। हालांकि पेट्रोल-डीजल पर टेक्स्ट घटाने को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।

epmty
epmty
Top