जनता के हित में बड़े फैसले का ऐलान करेंगे : CM

जनता के हित में बड़े फैसले का ऐलान करेंगे : CM

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि पंजाब की जनता के हित में 'एक बहुत बड़े फैसले' की घोषणा वह जल्द करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट किया है, पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में ऐसा फैसला आज तक किसी ने नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में ऐलान करूंगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उससे पूर्व विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को 117 सदस्यीय सदन में 92 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और सत्तारूढ़ कांग्रेस समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों को बुरी पराजय का सामना करना पड़ा था।

वार्ता

epmty
epmty
Top