मान ने मंत्री के अश्लील वीडियो मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की- दविंदर

मान ने मंत्री के अश्लील वीडियो मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की- दविंदर

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने शुक्रवार को कथित अश्लील वीडियो के मामले में संबंधित मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर सवाल उठाया।

सिंह ने कहा कि विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने राज्यपाल को कुछ वीडियो क्लिप दी हैं, जिसमें मंत्री कथित रूप से आपत्तिजनक अवस्था में दिखते हैं। उन्होंने सवाल किया, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब तक मंत्री को बर्खास्त क्यों

नहीं किया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह मुंबई उच्च न्यायालय की एक वकील ने पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर महाधिवक्ता पर आरोप लगाये थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

epmty
epmty
Top