दिग्गज नेता ने कांग्रेस का हाथ झटका- पार्टी व विधायकी से दिया इस्तीफा

दिग्गज नेता ने कांग्रेस का हाथ झटका- पार्टी व विधायकी से दिया इस्तीफा

मुंबई। देश की सत्ता पर आजादी के बाद से लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं में अब महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण भी शामिल हो गए हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ-साथ दिग्गज नेता ने विधायक पद भी छोड़ दिया है।

सोमवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस को उस समय जोर का झटका लगा है, जब पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल अशोक चव्हाण ने कांग्रेस का हाथ झटकते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने विधायक पद का पद भी छोड़ दिया है और उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। कांग्रेस को टाटा बाय-बाय कहने वाले अशोक चव्हाण का फोन अभी तक नॉट रीचेबल आ रहा है।

जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण अब दर्जन भर नेताओं के साथ भगवा चोला धारण करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ज्वाइन कर सकते हैं।

अशोक चव्हाण के इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

epmty
epmty
Top